देश

…जब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित के पैर धोए

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उस शख्स से पैर धोए, जिस पर आरोपी प्रिवेश शुक्ला ने पेशाब किया था। सीएम ने पीड़ित आदिवासी दशमत रावत से सीएम आवास पर मुलाकात की। यहां शिवराज सिंह ने पीड़ित को टीका लगाया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इसके बाद सीएम साहब ने पीड़ित युवक को गणेशजी की प्रतिमा भी भेंट की है। श्रीफल और वस्त्र भी दिए हैं। इसके बाद नाश्ता भी करवाया। पीड़ित कुबेरी की मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूँ कि सब समझ लें कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है। इस दौरान शिवराज सिंह ने इसका वीडियो शेयर किया और कहा, ‘यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूँ कि सब समझ लें कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है। किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है।’ मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी पर युवक ने पेशाब कर दिया था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था।

See also  अग्निकुल की नजर 2025 तक सैटेलाइट को लॉन्च करने पर, चेन्नई का अंतरिक्ष स्टार्ट-अप दुनिया में रचेगा इतिहास

Related Articles

Leave a Reply