छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय छग दौरे पर रायपुर पहुंचे. रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, DGP अरुण देव गौतम ने उनका स्वागत किया.

इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धर्मलाल कौशिक, किरण देव, अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब , मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह उपस्थित रहे.

केंद्रीय मंत्री शाह का दो दिवसीय दौरा

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाह 22 जून को दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे. माना विमानतल से सीधे नवा रायपुर अटल नगर स्थित बंजारी सेक्टर-2 जाएंगे, जहां नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के रायपुर परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे.

See also  NEET पेपर लीक मामले में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:जांजगीर-चांपा में PM का पुतला फूंकने की कोशिश

अमित शाह यहां से दोपहर 2.50 बजे होटल मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचेंगे. यहां लंच कर दोपहर 3.15 बजे से 4.15 बजे तक एनएफएसयू और सीएफएसयू के परिसरों के उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद होटल मेफेयर रिसॉर्ट में शाम 4.20 से शाम 6.20 बजे बीच छत्तीसगढ़ एवं पड़ोसी राज्यों के डीजीपी और एडीजीपी के साथ सुरक्षा संबंधित बैठक करेंगे. देर शाम 6.30 से 8 बजे के बीच वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा की समीक्षा बैठक करेंगे. 22 जून को रात्रि विश्राम होटल मेफेयर में करेंगे.

दूसरे दिन 23 जून को सुबह 11.15 बजे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से बीएसएफ कैंप इरकभट्टी, नारायणपुर जाएंगे. अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ संवाद, ग्राम भ्रमण और बीएसएफ कैंप इरकभट्टी में दोपहर का भोजन करेंगे और कैंप में ही बीएसएफ के जवानों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. अमित शाह करीब 3.30 बजे इरकभट्टी कैंप से रायपुर आएंगे और शाम 4.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

See also  चलती पिकअप को रोकर व्यापारी से 50 हजार की लूट : 4 नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर धमकाया, नगदी लेकर फरार

Related Articles

Leave a Reply