छत्तीसगढ़

महिला की संदिग्ध हालत में मौत, राइस मिल परिसर में फांसी से लटका मिला शव

​​​​​​​महासमुंद

महासमुंद में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव मंगलवार रात राइस मिल में फांसी से लटका हुआ मिला। कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को कॉल कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने बुधवार को शव को का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को खुदकुशी करने की आशंका है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है। मामला बसना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सांकरा के रीखादादर निवासी हेमलता यादव (26) अपने पति मनोज यादव के साथ राइस मिल परिसर में ही रहती थी। दंपती ने वहां टीन का शेड डालकर अपने लिए कमरा बना रखा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मनोज किसी काम से रायपुर गया थ। वह लौटा से उसे हेमलता के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि किसी ने कॉल कर महिला के शव को फांसी पर लटके होने के जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचे तो महिला का शव कपड़े की चुन्नी के सहारे लटक रहा था। पास ही पलंग पड़ी थी। आशंका है कि महिला ने पलंग पर चढ़कर फांसी लगाई है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों की स्थिति अभी ठीक नहीं है। इसके चलते ज्यादा पूछताछ नहीं की गई है।

See also  बलरामपुर में कैंप शिफ्टिंग के दौरान पिकअप पलटी, 2 सीएएफ जवानों की मौत

Related Articles

Leave a Reply