छत्तीसगढ़

पार्टी में गए लड़कों की लात-घूंसों से पिटाई, एक भी गिरफ्तार नहीं

भिलाई

भिलाई के खुर्सीपार थाना इलाके में एक ही दिन में मारपीट की तीन-तीन बड़ी घटनाएं हुईं और एक भी मामले में आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस अराजकतत्वों पर लगाम नहीं लगा पा रही है, इसीलिए यह क्षेत्र अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। यह वही थाना है जहां पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया था। अधिकारियों ने भी पुलिस की कार्यशैली में बदलाव लाने की बात कही थी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में आए दिन अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। यह लोग खुलेआम नशाखोरी कर लोगों से मारपीट करते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया रविवार रात निखिल होटल में हुआ। यहां पार्टी में आए पावर हाउस भिलाई में सेल्समैन का काम करने वाला अनंत कुमार मिश्रा और उसके दोस्तों को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा। अनंत के मुताबिक देर रात 11 बजे के करीब राम्हेपुर कॉलोनी व बस्ती के लड़के निखिल होटल में पार्टी मे आये हुए थे। पार्टी में मौजूद कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड के राकेश मोची ,सचिन, अशोक और आकाश शराब के नशे में लोगों से गाली गलौज कर रहे थे। जब अनंत उसके दोस्त राहुल, विपिन शर्मा, बसंत और अन्य साथी पार्टी से जाने लगे तो उन लोगों ने उन्हें घूर क्यों रहे हो कहकर गाली देने लगे। इसके बाद जब विवाद बढ़ा तो उनलोगों ने डंडा और लात घूंसों से उन्हें बुरी तरह मारा। मारपीट में अनंत के हाथ व सिर मे, बसंत को सिर मे, विपिन को दाहिने हाथ में चोटें आई हैं। मारपीट के बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत कार्रवाई तो की है, लेकिन एक भी आरोपी पकड़ा नहीं गया। टीआई दुर्गेश शर्मा का कहना है कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

दोस्त ने दोस्त को पीटा

बाघडुमर नंदिनी निवासी हेमंत मटरवार को उसके दोस्त जयप्रकाश और चंकी पाण्डेय ने शराब के नशे में बुरी तरह मारा। हेमंत ने खुर्सीपार पुलिस को बताया कि उन लोगों ने रविवार रात जयप्रकाश के घर राजू नगर बिहारी गली में पार्टी की। इसके बाद तीनों एक साथ वहां निकले तो हेमंत रास्ते में खड़े होकर लघु शंका करने लगा। इस पर जयप्रकाश ने कहा कि रास्ते में लघु शंका करके उसकी बेइज्जती करते हो। इसके बाद जयप्रकाश और चंकी ने मिलकर हेमंत को बूरी तरह मारा पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शराबियों के झगड़े में बोलना पड़ा महंगा

राजू नगर बिहारी गली निवासी जय प्रकाश गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह रविवार रात खाना खाकर टहलने निकला था। रात 10 बजे के करीब बिहारी गली में सन्नी और चंकी पाण्डेय आपस मे झगड़ा कर रहे थे। जय प्रकाश ने जाकर उन्हें झगड़ा करने से मना किया तो सन्नी भड़क गया। उसने अपने पास रखे कटर को निकाला और गाली गलौज करते हुए जयप्रकाश के ऊपर वार कर दिया। जब वह घायल हो गया तो उसने उसे बुरी तरह मारा पीटा।

See also  अस्पताल संचालक पर कुछ लोगों ने किया जानलेवा हमला, थाने में शिकायत दर्ज

Related Articles

Leave a Reply