जांजगीर चांपा

जांजगीर ब्रेकिंग: 101 साल की महिला सहित 2 की कोरोना से मौत

जांजगीर-चांपा
जिले में कोरोना के मामले काफी कम हो गये है वहीं मौतों की संख्या भी नही के बराबर जा पहुंची है इसी बीच आज जिला मुख्यालय से कोरोना पीडि़त दो महिलाओं की मौत की खबर ने यह एहसास दिला दिया है कि लोगों को अभी भी पूरी सावधानी बरतनी होगी। जिला अनलॉक होने के बाद यदा-कदा ही लोगों को सावधानियां बरतते देखा जा सकता है। हाट, बाजार दुकानों मेें कोविड गाइड लाईन का उल्लघंन करते आप ऐसे ही देख सकते है।
आज इसीटीसी जांजगीर में सुबह दो महिलाओं ने कोरोना से दम तोड़ दिया। सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा की 101 वर्षीय महिला 30 जून को यहां भर्ती हुई थी। इसी तरह पिछले माह भर से मालखरौदा ब्लाक के ग्राम खर्री की 46 वर्षीय महिला यहां भर्ती थी। आज सुबह दोनो महिला की मौत हो गई। उक्ताशय की पुष्टि डॉ. अनिल जगत ने की है।

See also  लगातार जनसंपर्क कर रही लोकसभा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े, जन-जन तक पहुंच कर भाजपा के पक्ष में मांग रहीं समर्थन

Related Articles

Leave a Reply