छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

आंधी-तूफान से तबाही, पेड़ गिरे, बिजली गुल, मेन रोड घंटों जाम, स्थानीय लोगों ने किया सहयोग

जांजगीर-चाम्पा। जिले के अंचल में मंगलवार दोपहर मौसम में अचानक आए बदलाव ने जमकर तबाही मचाई। तेज हवा और बारिश के दौरान शहर में कई जगह पेड़ गिर गए, अकलतरा-बलौदा मुख्यमार्ग एवं खटोला-कटघरी मुख्यमार्ग पर पेड़ बिजली तारों पर गिरे और बिजली गुल हो गई। पेड़ों के सड़कों पर गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। तूफान थमने के बाद स्थानीय लोगों ने पेड़ों को काटकर हटाना शुरू किया, ताकि वाहनों को आने-जाने का रास्ता मिल सके। आंधी-तूफान में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

शहर में हर दिन की तरह दोपहर से ही तेज धूप थी। दोपहर में अचानक तेज हवाएं चलने लगी और आसमान पर काले बादल छा गए। बिजली विभाग ने आशंका के चलते पहले ही बिजली सप्लाई बंद कर दी। दोपहर करीब 3 बजे बारिश के साथ आंधी-तूफान का नजारा था। तेज हवाओं के चलते कई जगह पर पेड़ गिर गए, पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई।

See also  चार एसपी समेत 7 अफसरों के तबादले: प्रफुल्ल ठाकुर सक्ती, अंकिता शर्मा राजनांदगांव एसपी बनाई गईं

Related Articles

Leave a Reply