छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

तेज रफ्तार ने ली जान; पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सेमरा-अवरीद मार्ग पर तालाब के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर मोटरसाइकिल और पेप्सी से भरी पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत नवागढ़ के राछाभाठा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पामगढ़ ब्लॉक के भैंसो मदनपुर निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपनी मां को शादी समारोह में छोड़ने के लिए अवरीद गांव गया था और वहां से वापस सेमरा की ओर लौट रहा था।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

इसी दौरान सेमरा से जांजगीर की ओर जा रही पेप्सी से भरी एक पिकअप गाड़ी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 बी. H. 3513 को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

Related Articles

Leave a Reply