छत्तीसगढ़

विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोरिया

विवाहित महिला का रास्ता रोककर धमकी देने और जंगल में दुष्कर्म करने के आरोपी को कोरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ 3 सितम्बर 2022 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई. बताया गया कि 2 सितम्बर 2022 की दोपहर में अपने पति के पास ग्राम सलका पैदल जा रही थी. इसी दौरान सीरियाखोह हरफली नाला के पास जंगल में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. हल्ला करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया.

पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल को दी गई. जिसके बाद उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया रोहित झा और नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पीपी सिंह के मार्गदर्शन में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू की गई. आरोपी सिरियाखोह थाना पोड़ी का रहने वाला है. पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

See also  तेंदुए की दहशत : बकरी को किया जख्मी, चरवाहे पर भी हमले की कोशिश, मुआवजे की मांग

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने हाल ही में राज्य में अपराध से संबंधित अपनी रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक दुष्कर्म के मामलों में छत्तीसगढ़ 12 वें नंबर पर हैं. राज्य में 2021 में 1093 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं. रिपोर्ट पर गौर करें तो दुष्कर्म का सर्वाधिक शिकार 18 से 30 आयु वर्ग के लोग हुए हैं. जिनकी संख्या 769 है.

Related Articles

Leave a Reply