छत्तीसगढ़

1 करोड़ की ईनामी नक्सली सुजाता ने किया आत्मसमर्पण, दो दिन से चल रही थी गिरफ्तारी की खबरें, मारा गया है पति किशन जी

बीजापुर। एक करोड़ की महिला नक्सली की गिरफ्तारी की खबर पर विराम लगा है। तीन दिनों से सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी की खबर चल रही थी। लेकिन सच्चाई यह है कि, एक करोड़ की ईनामी नक्सली नेता और सीसी मेम्बर सुजाता उर्फ पोतुला कल्पना गिरफ्तार नहीं हुई बल्कि तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। 

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से सुजाता ने 10 दिन पहले ही नक्सल संगठन को छोड़ दिया था। इसके बाद वह हैदराबाद के महबूब नगर में इलाज कराने आई थी। फिलहाल वह हैदराबाद पुलिस के कब्जे में है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। सुजाता का पति किशन भी मोस्ट वांटेड नक्सल कमांडर था। झारखंड मुठभेड़ में उसकी हो गई। 

See also  जीजा ने दो सालियों को मारी गोली : राजधानी में देर रात सनसनीखेज वारदात, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Old photo of Naxalite leader Sujatha
नक्सली नेता सुजाता की पुरानी तस्वीर

100 से ज्यादा वारदातों में शामिल थी सुजाता 

बता दें कि, नक्सली सुजाता छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में 100 से ज्यादा वारदातों में शामिल थी। पुलिस ने बताया कि, उस पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से लगभग एक करोड़ का इनाम था। सुजाता ने खुंखार नक्सली हिडमा को भी ट्रेनिंग दी है। उसने कई महिला नक्सली संगठन भी तैयार किया है। 

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

Related Articles

Leave a Reply