छत्तीसगढ़

रिश्ते शर्मसार, पिता ने अपनी 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी पिता ने अपने ही 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित मासूम ने अपने मां को आप बीती बताई। मां की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं वकील एसोसिएशन ने भी मामला सही पाए जाने पर आरोपी की पैरवी नहीं करने की बात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराध में सजा काट चुका है।

CSP राहुल बंसल ने बताया कि दुष्कर्म की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराध में जेल जा चुका है।

See also  छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट…

Related Articles

Leave a Reply