बिलासपुर

झमाझम बारिश, 11 केवी हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, शहरवासियों में दहशत

बिलासपुर

प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज जमकर बारिश हुई, वहीं बिलासपुर जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। दरअसल बारिश के दौरान 11 केवी हाईटेंशन तार टूटकर जमीन पर गिर गया। यह घटना शहर के अग्रसेन चौक की है, जहां प्री-मानसून मेंटनेस के बावजूद बिजली विभाग की लापरवाहियां उजागर हो रही है। एक ओर बिजली का तार टूटने से जहां घण्टों बिजली गुल रही वहीं बारिश के समय तार टूटने से बड़े हादसे की आशंका ने भी लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया। आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने विभाग को सूचना देकर करंट की सप्लाई बंद करवाई। मूसलाधार बारिश के चलते शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त देखने को मिला। पुराना बस स्टैंड में नाली का पानी घुटने भर चल रहा है। वहीं एक घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न हो गया। शहर के चौक-चौराहों में पानी भर गया और नालियां उफान पर देखने को मिली। शहर में बारिश शुरू होने पर पहले तो शहरवासी बारिश का लुत्फ उठाने के लिए घरों से बाहर निकले, लेकिन तेज हवा चलने पर लोग डरकर घर के भीतर चले गए।

See also  अब जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल पहुंचकर निजी अस्पताल के चिकित्सक करेंगे इलाज

Related Articles

Leave a Reply