छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धारदार हथियार से पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

सोनहत

दिनांक 05/01/2022 के सुबह प्रार्थी सुनील कुमार सिंह पिता पूरनलाल निवासी अमहर थाना सोनहत द्वारा सूचना दिया गया कि अनिल सिंह पिता पूरन लाल सा0 अमहर द्वारा अपनी पत्नी समुन्द्री बाई पति अनिल सिंह सा अमहर का धारदार हथियार टांगा से मार कर हत्या कर दिया गया है। इस पर थाना प्रभारी सोनहत शिव यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर को सूचना दी गई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी की पतासाजी करने का निर्देश दिया गया। जिस पर थाना सोनहत की टीम द्वारा लगातार पतासाजी करने पर मुखबीर द्वारा जानकारी मिली की आरोपी अपने ही गांव अमहर में छुपा हुआ है, जिस पर आज दिनांक 06.01.2022 को आरोपी को थाना सोनहत की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

See also  CGPSC घोटाला : 7 दिनों की सीबीआई रिमांड पर टामन सोनवानी और श्रवण गोयल

Related Articles

Leave a Reply