Uncategorized

जमीन से निकली मौत की शराब: ​​​​​​​बलौदाबाजार में डंप यार्ड से निकली ट्रक भर एक्सपायरी बीयर की बोतलें, पीने से एक की मौत, कई बीमार, आबकारी अफसर बोले- मामले की जांच कर रहे

​​​​​​​बलौदाबाजार

बलौदाबाजार में जमीन के नीचे से ट्रक भर बीयर की बोतलें मिली हैं। इन बोतलों को कचरे के डंप यार्ड में नीचे दबाकर रखा गया था। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में लूटने की होड़ मच गई। इसे पीने से मंगलवार को एक युवक ललित यदु की मौत हो गई। जबकि कई लोग बीमार पड़ गए। इसके बाद पता चला कि सभी बीयर एक्सपायरी थीं। इसके बाद आबकारी विभाग निशाने पर हैं। हालांकि अफसर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते भरसेला गांव में बने कचरे के डंपिग यार्ड से मिट्‌टी हटने लगी तो अंदर तीन-चार बीयर की बोतलें दिखाई दीं। इसे स्थानीय ग्रामीणों ने उठाया तो पता चला कि अंदर और भी बोतलें हैं। इसके बाद जमीन से तमाम बोतलें बाहर आने लगी। गांव में बात फैली तो ग्रामीण लूटने के लिए पहुंच गए। बहुत सारे ग्रामीण बोतलें उठाकर वहां से ले गए और पीने के बाद बीमार पड़ने लगे। इसके बाद बीमार ग्रामीणों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जानकारी फैली तो स्थानीय विधायक प्रमोद शर्मा अपने कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद JCB बुलाकर खुदाई कराई गई तो ट्रक भर कर बीयर की बोतलें निकलीं। जांच में पता चला कि सभी की डेट एक्सपायरी हो चुकी है। विधायक ने आबकारी अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। पूरे मामले को लेकर आबकारी महकमा सवालों के घेरे में है। अवैध शराब या एक्सपायरी को नष्ट करने का प्रावधान है। ऐसे में इसे जमीन में दबाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अगर यह तस्करी का मामला है तो भी इतनी बड़ी संख्या में बोतलों को जमीन में कैसे दबाया गया, इसे लेकर भी संदेह है। सहायक आबकारी अधिकारी सूर्यवंशी गोलमोल जवाब देकर बचने की कोशिश करते रहे। अब कहा जा रहा है कि एडिशनल कमिश्नर के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है।

See also  Big Bass Bonanza: Reel Kingdom’s High‑Intensity Fishing Slot voor Snelle Winsten

Related Articles

Leave a Reply