छत्तीसगढ़

नाबालिग छात्रा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, स्कूल की छुट्टी के बाद दिया वारदात को अंजाम

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर. जिले में 8वीं कक्षा की छात्रा की सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा 

See also  अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 मोटरसाइकिल के साथ 10 आरोपी गिरफ्तार 

दरअसल, 31 जनवरी को विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा दोपहर 12:30 बजे छुट्टी के बाद घर के लिए निकली थी. जब दोपहर 1 बजे तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की. कुछ समय बाद रेलवे कॉलोनी के खंडहर क्वार्टर में छात्रा का शव मिला, जिसकी गर्दन पर लोहे की भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई थी.

See also  JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई : चप्पल के अंदर छिपाकर Exam सेंटर ले गया था मोबाइल

सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग के निर्देश और एसपी चंद्रमोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों और इनपुट के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी चिरमिरी क्षेत्र में छिपा हुआ है. घेराबंदी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जहां पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

See also  कोरबा में अनूठा मामला : गन्ना रस बेचने वाले ने बर्फ की सिल्ली तोड़ी तो निकला मेंढक, गुस्साए लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Related Articles

Leave a Reply