छत्तीसगढ़

फैक्ट्री में हो रही थी गुटके की अवैध मैन्युफैक्चरिंग, पुलिस ने छापेमारी कर जब्त किया 13 लाख से अधिक का सामान, 1 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पान मसाला मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने रूद्री स्थित गोदाम और मकान में छापेमारी कर मौके से पान मसाला बनाने की मशीन, कच्चा माल, तैयार पाउच, मोबाइल फोन और कुल 13 लाख 41 हजार 555 रुपए का सामान जब्त किया है.

See also  छग में बर्ड फ्लू का कोहराम: जिले की सीमाएं सील, चिकन-अंडों की बिक्री और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध

यह कार्रवाई एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर की गई, जिसमें खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे. पुलिस ने ग्राम शकरवारा, थाना रुद्री स्थित गोदाम और मकान में दबिश देकर आरोपी प्रहलाद मूलवानी (49 वर्ष), निवासी सिहावा चौक, धमतरी को गिरफ्तार किया. जांच में पता चला कि आरोपी बिना अनुमति के ‘आशिकी’ नामक पान मसाला का अवैध निर्माण और भंडारण कर रहा था.

See also  छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास : चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूरे, देश में सबसे ज्यादा CG में बने घर

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 46/2025 धारा 318 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

धमतरी पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध व्यापार, मादक पदार्थ और जनस्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले उत्पादों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इस कार्रवाई को इसी कड़ी में बड़ी सफलता माना जा रहा है.

See also  GST 2.0 का उल्टा असर: छत्तीसगढ़ को 1500 करोड़ का नुकसान! जानिए क्यों बढ़ा राजस्व दबाव

Related Articles

Leave a Reply