देश

महादेव की काशी से राम नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुई वंदे भारत, यात्रियों में दिखा उत्साह

वाराणसी

रामलला का दर्शन करना पूर्वांचल वासियों के लिए आसान हुआ। यात्रियों का इंतजार खत्म हो गया है। अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाली पटना-लखनऊ वंदे भारत सोमवार की सुबह पटना से चल कर कैंट स्टेशन पहुंची। यहां से 9:40 बजे रवाना हुई। इस दौरान नई वंदे भारत देखने के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आए। लोगों ने ट्रेन के साथ सेल्फी भी ली।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

ये रहेगा रूट, मिलेगा मनपसंद भोजन
आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार नई वंदेभारत में यात्री पसंदीदा खाना खा सकते हैं। इसके लिए टिकट के साथ ही बुकिंग होगी। ट्रेन संख्या 22345 वंदे भारत पटना स्टेशन से सुबह 6.05 बजे छूटेगी। आरा, बक्सर होते हुए सुबह 8.40 बजे पीडीडीयूनगर स्टेशन, 9.40 बजे कैंट स्टेशन, दोपहर 12.15 बजे अयोध्या धाम और 2.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

वापसी में यह ट्रेन 22346 गोमती नगर लखनऊ से अपराह्न 3.20 बजे खुलेगी और शाम 5.15 बजे अयोध्या धाम, रात 8 बजे कैंट स्टेशन, 8.50 बजे पीडीडीयू नगर स्टेशन, बक्सर, आरा होते हुए 11.45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। इसकी शुक्रवार को आवाजाही बंद रहेगी। वहींं, 20887 वंदेभारत सुबह 5.10 बजे रांची से खुलेगी और मूरी, बोकारो, कोडरमा, गया, सासाराम, पीडीडीयूनगर होते हुए दोपहर 1 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 22888 वंदेभारत कैंट स्टेशन से शाम 4.05 बजे खुलेगी और रात 11.55 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। सात घंटे 50 मिनट में राची-वाराणसी की दूरी तय होगी।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

Related Articles

Leave a Reply