छत्तीसगढ़बिलासपुर

गणेश प्रतिमा ले जाने के दौरान विवाद : गाली-गलौज से गुस्साए नशेड़ी ने युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। गणेश प्रतिमा ले जाने के दौरान गाली देने पर नशेड़ी ने पंडाल में युवक के सीने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने पतासाजी कर आरोपी नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

सकरी पुलिस के अनुसार, ग्राम सम्बलपुरी निवासी आकाश सूर्यवंशी पिता अंशु सूर्यवंशी 22 साल गांव के युवकों के साथ डीजे की धुन में भव्य रूप से भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर गांव गए। वे गांव के पंडाल में प्रतिमा में रख रहे थे। इसी दौरान आकाश सूर्यवंशी का किसी बात को लेकर गांव के अमन सूर्यवंशी पिता प्रहलाद सूर्यवंशी 22 साल से विवाद हो गया। अमन सूर्यवंशी आदतन नशेड़ी है। वह नशे में था। आकाश सूर्यवंशी ने अमन को गाली दी तो उसने जेब से चाकू निकाला और उसके सीने पर ताबड़तोड़ हमला कर भाग गया।

See also  21 साल का युवक 26 साल की युवती से रेप के आरोप में गिरफ्तार

हत्या की खबर मिलते टीआई उमेश साहू, एएसआई सुरेन्द्र तिवारी, मनोज बघेल, सज्जू अली सहित अन्य घटनास्थल पहुंच गए। युवकों से पूछताछ करने के बाद पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में जुट गई। घर में दबिश देने पर वह नहीं मिला। पतासाजी के दौरान पुलिस ने सकरी में घूमते हुए आरोपी अमन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी अमन सूर्यवंशी ड्रग एडिक्ट है। आए दिन नशे में वह घरवालों को परेशान करता है। कई बार वह नशे में अपने पिता के साथ मारपीट कर चुका है। उसकी हरकतों से घरवाले त्रस्त हो गए थे। घरवालों के साथ ही आरोपी नशे में गांव के लोगों के साथ भी विवाद करते रहता था।

सकरी टीआई उमेश साहू ने बताया कि, गणेश प्रतिमा ले जाने के दौरान पंडाल में गाली देने पर नशेड़ी ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  खादी ग्रामोद्योग के दफ़्तर में आग : पहली मंजिल पर फंसे कर्मी निकाले गए, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं 

Related Articles

Leave a Reply