देश

भीड़ ने विधायक का घर जलाया, दर्जनों वाहन फूंके, महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक हुआ:

मुंबई

महाराष्ट्र में इस साल अगस्त से जारी मराठा आरक्षण की मांग हिंसक हो गई है। आरक्षण की मांग कर रहे दर्जनों लोग सोमवार को बीड के माजलगांव में NCP अजीत पवार गुट के विधायक प्रकाश सोलंके के घर और दफ्तर पर पत्थरबाजी की। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने यहां दर्जनों बाइक और कार में भी आग लगा दी।

बीते दिनों NCP विधायक प्रकाश सोलंके का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मराठा आरक्षण की मांग करने वाले नेता मनोज जारंगे के खिलाफ कुछ बोलते नजर आए थे। आज उनके घर और दफ्तर पर हुए हमले की वजह इसी वीडियो को बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विधायक प्रकाश सोलंके ने घटना को लेकर कहा- जब हमला हुआ तब मैं अपने घर के अंदर था। हालांकि, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी घायल नहीं हुआ। हम सभी सुरक्षित हैं लेकिन आग के कारण संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।

See also  छत्तीसगढ़: कोरोना से मृतक आश्रितों को मिलेंगे 50 हजार... आवेदन करने के 30 दिन में ऑनलाइन ट्रांसफर होगी रकम

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर रविवार (29 अक्टूबर) को एक अन्य युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बीड जिले के परली तालुका के रहने वाले गंगाभीषण रामराव के रूप में हुई है। राज्य में 11 दिनों में 13 लोग सुसाइड कर चुके हैं। मराठा आरक्षण के समर्थन में हिंगोली के शिवसेना शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस्तीफा अभी लोकसभा अध्यक्ष तक नहीं पहुंचा है, लेकिन इस्तीफे का लेटर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply