जांजगीर चांपा

विधानसभा अध्यक्ष 22 व 23 जुलाई को जिले के विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल 

जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 22 और 23 जुलाई को जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ महंत 22 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे रायपुर से प्रस्थान कर सायं 5:00 बजे जिला मुख्यालय जांजगीर के नैला में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे नैला से रात्रि 8:00 बजे नगर पंचायत सारागांव पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। डॉ. महंत 23 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे नगर पंचायत सारागांव में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे पूर्वान्ह 10:45 बजे चांपा और 11:00 बजे जांजगीर के बीडी महंत बालोद्यान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12:00 बजे जांजगीर से कोरबा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

See also  Janjgir Champa News: एक दिन बाद शुरू होगी समर्थन मूल्य में धान की खरीदी, केंद्रों में तैयारी अधूरी

Related Articles

Leave a Reply