छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ती उप जेल प्रबंधन की लापरवाही का VIDEO:स्कूटी पर बैठाकर बंदियों को लाया गया अस्पताल; कलेक्टर ने कहा- जांच कराएंगे

सक्ती जिले में उप जेल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। सोमवार को बिना पर्याप्त सुरक्षा के 3 कर्मचारी 2 बंदियों को जिला अस्पताल लेकर आए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इससे पहले भी हत्या के आरोपियों को बिना हथकड़ी के जलाऊ लकड़ी लेने भेजने का मामला सामने आया था। कलेक्टर ने मामले की जांच कराने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।

See also  रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 55 मामले
बिना पर्याप्त सुरक्षा के बंदियों को लाया गया अस्पताल।

बिना पर्याप्त सुरक्षा के बंदियों को लाया गया अस्पताल।

बाइक-स्कूटी में बैठाकर जिला अस्पताल लाया गया

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर उप जेल के तीन कर्मचारियों द्वारा दो बंदियों को एक बाइक और स्कूटी में बैठाकर जिला अस्पताल लाया गया था। जिन दो बंदियों को अस्पताल लाया गया था, उनमें से एक को एक प्रधान आरक्षक ने हथकड़ी के साथ पकड़ कर रखा था और एक सिपाही बाइक चला रहा था।

See also  राजधानी में सराफा कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेटे की मौत के सदमे में एक साल पहले पत्नी ने भी दी थी जान
बंदी के हाथ में हथकड़ी लगी हुई देखी जा सकती है, उसे आरक्षक ने स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल लाया था।

बंदी के हाथ में हथकड़ी लगी हुई देखी जा सकती है, उसे आरक्षक ने स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल लाया था।

दूसरे बंदी को हथकड़ी तो लगाई गई थी, लेकिन हथकड़ी की चैन उसी बंदी के हाथों में ही थी। साथ ही जिस स्कूटी से उसे जेल आरक्षक द्वारा ले जाया गया। उसके पीछे कोई आरक्षक नहीं था। जिससे बंदी आसानी से भाग सकता था। वहां मौजूद युवक ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

See also  बिलासपुर की भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म : रांची के कारोबारी ने दिल्ली में उठाया फायदा, 2.50 करोड़ की ठगी का भी आरोप

जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी- कलेक्टर

इस संबंध में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो नियम है, उनका पालन करना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply