छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही,आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाला 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा। मृतिका नाबालिक बालिका जहर सेवन उपरान्त इलाज के दौरान जिला अस्पताल जांजगीर में मृत्यु होने से थाना जांजगीर पुलिस द्वारा मर्ग जांच कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जांच दौरान पाया गया कि नाबालिक बालिका मृतिका एवं पीड़िता को आरोपी पालेश्वर कंवर एवं भोजराम श्रीवास दोनो निवासी जर्वे थाना नगरदा द्वारा प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी पालेश्वर द्वारा मृतिका के साथ दैहिक शोषण करना मोहल्ले के कुछ लोगो के द्वारा जानने से मृतिका एवं पीड़िता दोनो को आरोपी के द्वारा उकसाने के कारण मृतिका एवं पीड़िता के द्वारा लोक लाज के डर से जहर सेवन करने से एक की मृत्यु होना जिस पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 694/2024 धारा 107,65, 3 (5) बीएनएस एवं 4, 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  जांजगीर चांपा में पुलिस वर्दी हुई कलंकित:- चलान पेश करने के लिए मांगी 5 हजार रुपए की रिश्वत,प्रधान आरक्षक अनिल सिंह अजगल्ले लाइन हाजिर

विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा के निर्देशन में तत्काल जांजगीर पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया कथनानुसार आरोपी पालेश्वर कंबर एवं भोजराम श्रीवास दोनो निवासी जर्वे थाना नगरदा के विरूद्ध अपराध धारा सदर का साक्ष्य पाये जाने से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने अपने अपने कथन में मृतिका और पीड़िता के साथ प्रेम संबंध बनाकर दैहिक शोषण करना मृतिक के मोहल्ले वालो को जानकारी होने पर उनको आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करना जुर्म स्वीकार कियें जाने से तथा मृतिका एवं पीड़िता से बात करने के लिए उपयोग किये गये मोबाईल को तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को मृतिका के घर के पास छोडकर भाग जाने से मोटर सायकल पल्सर को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 04.09.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

See also  रास्ता भटकी युवती को घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ले गया सुनसान मकान, फिर लूटी उसकी अस्मिता

Related Articles

Leave a Reply