देश

गुलशन कुमार के बेटे के खिलाफ रेप का केस दर्ज, पीड़िता बोलीं- तीन सालों तक किया अत्याचार, बनाया वीडियो और..

मुंबई

गीतकार स्व. गुलशन कुमार के बेटे और टी-सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज​ किया है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में भूषण कुमार के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाए हैं। आरोपों के मुताबिक भूषण कुमार ने काम दिलाने का लालच देकर तीन सालों तक अत्याचार किया। टी-सीरीज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार के खिलाफ 30 साल की लड़की ने मुंबई के डी एन नगर पुलिस में केस दर्ज करावाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि भूषण कुमार ने दुष्कर्म करने के अलावा उसकी तस्वीरों और वीडियोज वायरल करने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बता दें कि भूषण कुमार ने सिर्फ टी सीरिज के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं बल्कि वह कई बड़ी फिल्मों का प्रोडक्शन भी संभालते रहे हैं। इनमें भूल भुलैया, आशिकी 2, सनम रे , ऑल इज वेल , सरबजीत , बादशाहो, तुम्हारी सुलु, भारत और सत्यमेव जयते जैसी कई फिल्मे शामिल है। वहीं अब भूषण के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने से बॉलीवुड में खलबली मच गई।

See also  Petrol- Diesel Price: अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सरकार ने किया इशारा, कब और क्यों कम हो सकती हैं कीमतें?

Related Articles

Leave a Reply