छत्तीसगढ़

खुद की दुकान खोलकर शहर बंद कराने निकले कांग्रेस जिलाध्यक्ष

सक्ती. कवर्धा जिले के लोहारीडीह कांड को लेकर कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया था, जिसका प्रदेश में मिला-जुला असर रहा, लेकिन सक्ती से ऐसी भी खबर आई जिसने कांग्रेस को ही आईना दिखा दिया है. दरअसल यहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दादू जायसवाल खुद की दुकान खोलकर शहर बंद कराने निकले.

व्यापारियों ने भी नहीं दिया समर्थन

कांग्रेस के प्रदेश बंद का सक्ती में बंद का असर देखने को नहीं मिला. व्यापारियों ने कांग्रेस के बंद को समर्थन नहीं दिया, यहां तक कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने अपने खुद के प्रतिष्ठान वंदना इंजीनियरिंग और वंदना इलेक्ट्रिक खुले रखे. कांग्रेस जिला अध्यक्ष की देखा-देखी अन्य व्यापारियों ने भी अपनी-अपनी दुकानें खुली रखीं.

See also  रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार : 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते ACB की टीम ने ढाबे में दबोचा

Related Articles

Leave a Reply