छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ का बहनों को बड़ा तोहफा : 67 लाख से ज्यादा खातों में पहुंची महतारी वंदन की 31वीं किस्त

रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में योजना की 31वीं किस्त की राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की। प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के खातों में कुल 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।

मुख्यमंत्री साय ने बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि माताओं-बहनों के चेहरे पर मुस्कान, उनका आत्मविश्वास और उनका आशीर्वाद ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है।  

Women tied Rakhi to CM Vishnu Dev Sai

रक्षाबंधन से पहले सितंबर की किस्त भी जारी
डौंडीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन को देखते हुए सरकार ने सितंबर माह की किस्त भी निर्धारित समय से पहले 25 अगस्त को ही जारी करने का निर्णय लिया है, ताकि बहनें त्योहार की खुशियां और उत्साह के साथ मना सकें। बालोद जिले के 2 लाख 45 हजार 28 हितग्राहियों सहित प्रदेशभर की महिलाओं को इस किस्त का लाभ मिला है। 

‘महतारी वंदन’ सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है। इस योजना ने महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत किया है। महिलाएं योजना की राशि का उपयोग स्वास्थ्य, पोषण, बच्चों की पढ़ाई, बचत और छोटे कारोबार जैसी जरूरतों के लिए कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की माताओं-बहनों के खातों में करीब 20 हजार करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply