छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही : महिला से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने महिला से अनाचार के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता महिला ने 31 अगस्त 2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी इसहाक खलखो (37 वर्ष), निवासी बांसबहार थाना कांसाबेल, जिला जशपुर, जो कि छत्तीसगढ़ शस्त्र बल 02वीं बटालियन सकरी बिलासपुर में पदस्थ है, ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ अनाचार किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 371/2025, धारा 64 (2) एम भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी इसहाक खलखो को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply