छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जानलेवा हुई सर्दी, ठंड से एक और मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम लगातार जारी है, तापमान में गिरावट से लोग हलकान हो रहे हैं, वहीं प्रदेश में ठंड से एक और मौत हो गई है। बीते 28 दिन के भीतर ठंड से जान गवाने वाला यह तीसरा मामला है। कोरबा के सरईसिंगार निवासी हरप्रसाद भैना (55) की मौत हुई है। उनकी लाश कसईपाली के यात्री प्रतीक्षालय में मिली। हरप्रसाद मंगलवार को रलिया गांव में छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पैदल घर लौट रहे थे।

रात की ठंड में थकान के कारण वे प्रतीक्षालय में सो गए थे। बुधवार सुबह लोगों ने उनकी लाश देखी। शव की स्थिति और मौके की परिस्थिति देखकर उनकी ठंड से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगी।

See also  आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही यह बात

परिजन ने किसी तरह का शक या संदेह नहीं जताया। मृतक की जेब से मिला पर्स, जिस पर हरप्रसाद भैना, सरईसिंगार लिखा था, जिससे पुलिस ने उनकी पहचान की। इससे पहले अंबिकापुर में ठंड से दो लोगों की जान गई थी।

मौसम विभाग का अलर्ट

वहीं इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों के कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है। ठंड के कारण राज्य के कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है, और उत्तरी हिस्सों में इसका असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

See also  रायपुर बस स्टैंड से चोरी हुई बस बरामद : होली के बाद से फरार था आरोपी,  जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने दबोचा

अंबिकापुर में रात का तापमान 3.3 डिग्री पहुंच गया है। वहीं रायपुर में 6.6 डिग्री, पेंड्रा में 7.6 डिग्री, दुर्ग और राजनांदगांव में 8 डिग्री, और जगदलपुर में 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री (जगदलपुर) और सबसे न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री (अंबिकापुर) दर्ज किया गया।

See also  नवरात्रि से पहले घटारानी मंदिर में मची तबाही, भीषण आग में 9 दुकानें खाक

हेल्थ विभाग के अनुसार बुजुर्ग, छोटे बच्चे और क्रॉनिक बीमारियों वाले लोग ठंड से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए इनका खास ध्यान रखने की जरूरत है।

इस बीच, ठंड के कारण सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में प्राइमरी स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। दो पालियों वाले स्कूल भी सुबह 9.30 बजे से ही खुलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply