छत्तीसगढ़

ग्रामीणों ने चरवाहे को पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

सुकमा/बीजापुर

जिले की सरहद पर ग्रामीणों ने एक चरवाहे को पीट-पीटकर मार दिया। चरवाहे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके मवेशियों ने ग्रामीणों के खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा दिया था। जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के जगरगुंडा का रहने वाला अधेड़ राजेंद्र गोपाल पिछले कई सालों से मवेशी चराने का काम करता था। हर दिन जिन मवेशियों को चराने जंगल ले कर जाता था वे मवेशी तारलागुड़ा गांव के ग्रामीणों के खेतों में चले जाते थे। जिससे ग्रामीण काफी नाराज थे।

See also  कोरबा में रफ्तार का कहर : दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा चालक वाहन समेत फरार

जिसके बाद गांव वालों ने मवेशियों को बंधक बना लिया, फिर चरवाहे को गांव में बुलाकर बेरहमी से पिटाई की। जब मौत हो गई तो शव को खेत में फेंक दिया। मामला तारलागुड़ा थाना क्षेत्र का है।सूत्र बताते हैं कि, बुधवार को गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने मवेशियों को बंधक बना लिया था। फिर राजेंद्र को गांव बुलाया गया। जब राजेंद्र पहुंचा तो उससे मारपीट की गई।

See also  यात्रियों की सुरक्षा होगी हाईटेक : ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, होगी ड्राइवर की पहचान

उसे इतना मारा गया की उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद किसी को कोई शक ना हो इसलिए ग्रामीणों ने शव को खेत के पास फेंक दिया। गुरुवार को गांव के अन्य ग्रामीणों ने शव को देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि, जिन्होंने चरवाहे की हत्या की है पुलिस उनका पता लगाने जुटी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

Related Articles

Leave a Reply