छत्तीसगढ़

बेटे ने भाभी से की शादी : नाराज पिता ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

भिलाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बेटे ने अपनी ही भाभी से शादी कर लिया था। तो इससे नराज बुजुर्ग पिता ने खुद को ­मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। इसके बाद घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । जहां उनका इलाज चल रहा है। 80 प्रतिशत झुलस जाने से बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला जामूल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को विश्वकर्मा चौक निवासी नरेंद्र पांडें ने ­खुद के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। ससूर को आग से लिपटा देखा तो बहू माधुरी पाण्डेय ने इसकी जानकारी आस -पास के लोगों को दी। इसके बाद आसपास के लोग दौड़े और बुजुर्ग की आग को बुझाकर उसे गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया। सुपेला अस्पताल में बुजुर्ग का प्राथमिक इलाज किया गया। 80 प्रतिशत झुलस जाने से उसकी हालत गंभीर थी, इसलिए यहां के डॉक्टरों ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल दुर्ग के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर किसी दूसरे अस्पताल लेकर गए हैं।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

माधुरी पाण्डेय ने बताया कि, उसके पति का स्वर्गवास हो गया था। उसके एक छोटा बच्चा था। इसलिए उसके देवर महेंद्र ने भाभी से शादी का प्रस्ताव रखा। माधुरी ने घर की इज्जत की लाज रखने के लिए देवर से शादी कर ली। इस बात को लेकर ससुर नरेंद्र पाण्डेय काफी नाराज था। इसे लेकर ससुर और बहू के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद भी हो रहा था। इसके बाद इसकी शिकायत थाने में भी दर्ज कराई गई है।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

पुलिस मामले की कर रही जांच

उन्होंने ने बताया कि, ससुर को ऐसा करते देख बहू घर में झाड़ू लगाने दूसरे रूम में चली गई। जब वह झाड़ू लगाकर बाहर आई तो देखा कि उसके ससुर किचन से मिट्टी तेल लाकर अपने शरीर में छिड़क रहे हैं। इससे पहले की वो उन्हें रोकती उन्होंने अपने ऊपर माचिस मार ली। इसके बाद मधुरी ने लोगों से मदद गुहार लगाई। आसपास के लोग दौड़े और बुजुर्ग की आग को बुझाकर उसे गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply