छत्तीसगढ़

भाजयुमो ने भाजपा कार्यालय में की तोड़फोड़, सामानों पर लगाई आग, टिकट बेचने का लगाया आरोप

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगरी के भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की है. वहीं कार्यालय से कुर्सी, पंखा समेत अन्य सामानों को बाहर निकालकर आग के हवाले कर दिया. भाजपाइयों ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी का टिकट बेचने का आरोप लगाया है. इससे नाराज होकर घटना को अंजाम दिया है.

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर

बता दें कि भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी की है. इसमें क्षेत्र क्रमांक 12 से अरुण साहू को जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाने से भाजपाइयों में नाराजगी है. इसे लेकर बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ की है. कार्यालय में रखे सामानों को बाहर निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया है.

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply