छत्तीसगढ़बिलासपुर

दहेज प्रताड़ना में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति-सास और देवर गिरफ्तार

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के सैदा गांव में 26 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता दुर्गा निर्मलकर की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। जांच में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, दहेज प्रताड़ना के चलते घटना को अंजाम दिया गया। मामले में सकरी थाना पुलिस ने विवाहिता के पति, देवर और सास को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद विवाहिता के मायके पक्ष ने उसकी मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी। शिकायत और जांच के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाया, जिसके बाद हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

See also  जांजगीर-चांपा: के एस के महानदी के भूविस्थापित कर्मचारी की कारखाना परिसर में हार्ट अटैक से मौत

Related Articles

Leave a Reply