छत्तीसगढ़बिलासपुर

लुतरा शरीफ उर्स के चलते बदला ट्रैफिक रूट, 2 अक्टूबर तक बिलासपुर-सीपत-बलौदा मार्ग पर भारी वाहन बंद

बिलासपुर: लुतरा शरीफ में आयोजित होने वाले उर्स को देखते हुए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। उर्स में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह बदलाव किया गया है। परिवर्तित मार्ग की व्यवस्था बुधवार की सुबह छह बजे से दो अक्टूबर की शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगी।

एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि बिलासपुर से बलौदा जाने वाले भारी वाहनों को बिलासपुर से अकलतरा मार्ग का उपयोग करना होगा। बिलासपुर-सीपत-बलौदा मार्ग भारी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इसी तरह बलौदा से बिलासपुर जाने वाले भारी वाहनों को बलौदा से अकलतरा होते हुए बिलासपुर जाना होगा।

बलौदा-सीपत-बिलासपुर मार्ग पर भी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं सीपत से बलौदा जाने वाले भारी वाहनों को सीपत से गतौरा होते हुए अकलतरा मार्ग का उपयोग करना होगा। यातायात पुलिस ने भारी वाहन संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में परिवर्तित मार्ग का ही इस्तेमाल करें, ताकि उर्स के दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव न बढ़े और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

See also  RDA की संपत्तियों का होगा हाईटेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, हर संपत्ति को मिलेगा यूनिक प्रॉपर्टी नंबर

उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं के फोर व्हीलर और टू व्हीलर के लिए भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बलौदा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दादी अम्मा के आगे मंडी में तथा सीपत की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आदिवासी मंदिर के पास पार्किंग निर्धारित की गई है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। जरूरत के अनुसार यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply