Uncategorized

लग्जरी वाहन से 75 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

खरोरा। लग्जरी वाहन से गांजा तस्करी करते पुलिस ने ओडिशा निवासी पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 75 किलो गांजा बरामद किया गया है। जब्त गांजा की कीमत साढ़े लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ 1985 की धारा 20बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से गांजा तस्करी सूचना मिलने पर आरंग रोड से बुडेरा की तरफ आ रहे बोलरो टीयूवी 300 क्रमांक सीजी 04 एलटी 9400 रोक कर जांच की गई। वाहन से 75 किलो गांजा (कीमत साढ़े चार लाख रुपए) बरामद किया गया। पुलिस ने कार सवार आरोपी बलराम दौरा (34) पिता भास्कर दौरा (गौकरणपुर थाना डिगापोढी जिला गंजाम), रंजीत सिंह (31) पिता लाल सिंह बहुक (पाइमल, जिला बरगढ़), टिकेलाल (35) पिता गुरेख भट्टी (इच्छापुर थाना डोगरीपाली जिला सोनपुर), राजेंद्र ( 37) पिता एककोमनी सेठ (अगलपुर थाना लोईसिगापुर जिला बालांगीर) व दिलेश्वर दौरा (27) पिता प्रफुल्ल दौरा (उच्च बाहल थाना लोईसिगापुर जिला बालांगीर) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आोडिशा के हैं। उनके खिलाफ 1985 की धारा 20बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उपरोक्त कार्रवाई में थाने के निरीक्षक रमेश कुमार मरकाम, अमित अदानी, मुकेश नायक, रूपलाल ध्रुवंशी, गजानंद ध्रुवंशी, महेश साहू, नारायण ध्रुव, कुलदीपक वर्मा, संजीत मिरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  Big Bass Bonanza: Reel Kingdom’s High‑Intensity Fishing Slot voor Snelle Winsten

Related Articles

Leave a Reply