छत्तीसगढ़रायगढ़

दामाद ने ससुराल में लगाई आग: सास, पत्नी, बच्चों को निकाला, फिर जला दिया घर, लाखों का सामान खाक

रायगढ़ जिले में एक दामाद ने अपनी सास के घर को आग के हवाले कर दिया। ग्राम जतरा निवासी फूलबाई (55) के घर में रखा करीब 1 लाख का सामान जलकर राख हो गया। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

ग्राम तोलगे निवासी लीलाधर धोबा शादी के बाद घर जमाई बनकर रहता था। सोमवार को घर में विवाद के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। आग से घर में रखे अलमारी, धान समेत लाखों का सामान जल कर राख हो गया।

See also  शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

ग्राम जतरा की रहने वाली फूलबाई धोबा की बेटी की शादी ग्राम तोलगे निवासी लीलाधर धोबा के साथ हुई थी। शादी को करीब 10 साल हो गए और उसके चार बच्चे हैं। फूलबाई के पति की मौत के बाद लीलाधर को उसकी सास घर जमाई बनाकर रखी थी। ताकि उसकी बेटी और दामाद उसका देखभाल कर सके।

शुरू में तो सब ठीक था, लेकिन बाद में लीलाधर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करता था। सोमवार को किसी बात पर लीलाधर फिर से झगड़ा करने लगा और घर में आग लगा देने की धमकी देकर अपनी सास, पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया।

See also  करही गोलीकांड का बड़ा खुलासा, “ऑपरेशन हंट” में 3 आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता

सोमवार को लीलाधर ने घर वालों को बाहर निकाल दिया। रात में करीब 11 बजे नशे की हालत में घर को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें जब तेज होने लगी, तो आसपास के ग्रामीणों की भीड़ वहां इक्ट्ठा हो गई। लोगों ने किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास किया।

सास ने दामाद के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

See also  सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर 20 मीटर तक घसीटा

बताया जा रहा है कि कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग से काफी नुकसान हुआ है। बुधवार को फूलबाई धोबा ने लैलूंगा थाना पहुंचकर दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिरासत में आरोपी

लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply