छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

किसान के खाते से 5.50 लाख पार: किसान ने धान का पैसा जमा कर रखा था, संस्था प्रभारी पर मामला दर्ज

जांजगीर-अकलतरा। जिला सहकारी बैंक शाखा अकलतरा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति कोटमी सोनार के एक किसान के खाते से साढ़े 5 लाख रुपए फर्जी तरीके से पार हो गए। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने संस्था प्रभारी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

इस संबंध में अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार] कोटमीसोनार निवासी लक्ष्मीलाल पटेल ने सेवा सहकारी समिति कोटमीसोनार में समर्थन मूल्य पर धान बेचा था। धान बिक्री की रकम उसके जिला सहकारी बैंक शाखा अकलतरा के खाते में जमा थी। इसको लेकर वह निश्चिंत था, लेकिन पिछले दिनों वह जिला सहकारी बैंक अकलतरा पहुंचा और पैसे निकालने के लिए खाता चेक करवाया तो पता चला कि, उसमें खाते में 5 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी बगैर जानकारी के उसके खाते से इतनी बड़ी राशि कैसे निकल गई। इसकी चर्चा बैंक के अधिकारियों से करते हुए उसने तत्काल अपनी शिकायत दर्ज कराई।

See also  कोरबा के हनुमान जयंती समारोह में हादसा : करतब दिखाते वक्त आग की चपेट में आई महिला, बचाते हुए दो अन्य भी झुलसे

सेवा सहकारी समिति के संस्था प्रभारी पर मामला दर्ज
इस मामले में पीडित किसान लक्ष्मीलाल पटेल की रिपोर्ट पर अकलतरा पुलिस ने सेवा सहकारी समिति के संस्था प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी द्वारा पूर्व में भी इसी तरह से फर्जीवाड़ा किया गया था। पुलिस ने बताया कि, उक्त आरोपी द्वारा बैंक के कर्मचारी अधिकारी के साथ सांठ गांठ कर किसान के खाते से रकम आहरण करना पाए जाने से धोखाधड़ी का मामला दर्ज विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। प्रकरण के आरोपी फरार हैं। जिसकी पतासाजी जारी है। आरोपी के मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जाएगी।

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, होली मास्क पहन बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या

Related Articles

Leave a Reply