छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 2 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

रायगढ़ : बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा कर दूर फेंका गए। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। रात भर में तीनों घटना स्थल पर ही पड़े रहे। सुबह राहगीरों ने देखकर तमनार पुलिस को सूचना दी। घटना तमनार थाना क्षेत्र की है।

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान बिजना गांव निवासी आकाश चौहान (19) और चूड़ामणि मांझी (26) के रूप में हुई है। जिनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घायल सुधम चौहान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मेला देखकर घर लौट रहे थे तीनों

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

रविवार की रात तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मेला देखने रावनगुड़ा गए थे। वापस घर लौटते समय टांगरघाट बिजना रोड के पास उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई। जिससे तीनों बाइक सवार दूर फेंका गए। आकाश और चूड़ामणि की मौत हो गई।

सुधम की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

See also  रायपुर बस स्टैंड से चोरी हुई बस बरामद : होली के बाद से फरार था आरोपी,  जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने दबोचा

राहगीरों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। तमनार थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर ने बताया कि, फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply