छत्तीसगढ़

सड़क पर बैठे मवेशियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 8 गायों की मौत, 2 घायल

सक्ति। जिले के चौकी फगुरम अंतर्गत भद्री चौक के पास आज सुबह लगभग 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर बैठी करीब 8 से 10 गायों को एक हाईवा वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में 8 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गईं।

See also  आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही यह बात

घटना से आक्रोशित ग्रामीण सुबह करीब 6 बजे भद्री चौक के पास सड़क पर एकत्रित होकर चक्काजाम कर वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही फगुरम चौकी प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस की पहल पर ग्रामीणों ने सुबह 6:30 बजे प्रदर्शन समाप्त कर दिया। फिलहाल मृत गायों को सड़क से हटाकर किनारे रखा गया है। उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  नवरात्रि से पहले घटारानी मंदिर में मची तबाही, भीषण आग में 9 दुकानें खाक

Related Articles

Leave a Reply