छत्तीसगढ़

नक्सलियों का सरेंडर जारी: 26 लाख के चार इनामी सहित 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के एक्शन से घबराकर नक्सलियों का सरेंडर जारी है। इसी कड़ी में चार 26 लाख के इनामी सहित 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। ये सभी PLGA, तेलंगाना स्टेट कमेटी, CRC और ACM लेवल के नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। इन सभी को प्रशासन की तरफ से 50- 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई है। 

वहीं बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों ने सैकड़ो IED लगा रखे हैं। जवानों के ऑपरेशन और हमलों से बचने नक्सलियों ने बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित कररेगुट्टा पहाड़ियों में सैकड़ो की संख्या में सीरियल बम लगा रखा है। नक्सलियों के वेंकटापुरम वाज़ेड एरिया कमेटी की सचिव शांता ने प्रेस नोट जारी कर इसकी दी जानकारी है। नक्सली नेता शांता ने ग्रामीणों से पहाड़ियों की ओर शिकार या अन्य काम से न आने की अपील की है।

See also  छत्तीसगढ़: ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार..बिक्री के लिए निकले थे स्कूटी में

Related Articles

Leave a Reply