छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने उपसरपंच को उतारा मौत के घाट, दहशत में आकर महिला ने की आत्महत्या…

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में बीती रात नक्सलियों ने जिले के नागाराम गांव में उप सरपंच हेमला सुकला को पुलिस मुखबिर के आरोप में मौत के घाट उतार दिया. वहीं आज गांव की एक महिला ने भी नक्सलियों के दहशत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले की जिम्मेदारी नक्सली कमेटी ने ली है.

See also  बिना मान्यता वाले स्कूलों के प्रवेश विज्ञापन पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से मांगा हलफनामा

नक्सलियों ने कल यानी शनिवार की रात नागाराम गांव के उप सरपंच हेमला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना की खबर मिलते ही बाद पटेलपारा निवासी हेमला सन्नी ने नक्सलियों के डर से अपनी जान दे दी. इस मामले में नक्सलियों की केरलापाल कमेटी ने घटना की जिम्मेदारी ली है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

Related Articles

Leave a Reply