छत्तीसगढ़

पीएम आवास दिलाने के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी, भाजपा नेत्री गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाली भाजपा नेत्री सपना सराफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने दो महिलाओं से पीएम आवास दिलाने के नाम पर 3 लाख 40 हजार रुपये ऐंठे। पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी, जिसके बाद जांच पूरी होने पर नगर निगम के बाबू ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

See also  खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2638 बोरी रासायनिक खाद जब्त

प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाले गरीबों के मकान को लेकर कलेक्टर के जनदर्शन में भाजपा नेत्री सपना सराफ के खिलाफ शिकायत की गई थी। आवास मिलने में हो रही देरी को लेकर पहुंची शिकायतकर्ता महिला उमा साहू और संतोषी विश्वकर्मा ने कलेक्टर संजय अग्रवाल के जनदर्शन में आवास के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत की थी। कलेक्टर ने निगम कमिश्नर को इसकी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की जांच के बाद निगम में पदस्थ क्लर्क सौरभ तिवारी ने आवास के नाम पर दोनों महिलाओं को ठगने वाली महिला सपना सराफ के खिलाफ सरकंडा थाने में जुर्म दर्ज कराया।

See also  जांजगीर-चाम्पा ब्रेकिंग: धान मिसाई के दौरान ट्रेक्टर में लगी भीषण आग,जलकर हुई राख

बताया जा रहा है कि सपना सराफ राजकिशोर नगर की कल्याण बाग में रहने वाली है, उसने अपने परिचित महिला उमा साहू और संतोषी विश्वकर्मा को पीएम आवास दिलाने के लिए 3 लाख 40 हजार रुपये ऐंठ चुकी है। आरोपी महिला ने दोनों महिलाओं को फर्जी रसीद भी थमा दिया था। जिसका मिलान निगम कार्यालय में किया गया है। पुलिस ने धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

See also  पक्के घरों का सपना होगा साकार! PM आवास योजना-ग्रामीण के लिए 2677 करोड़ रुपए जारी

Related Articles

Leave a Reply