कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा की मेक-अप आर्टिस्ट को सपना पूरा होने के बाद मिली मौत.. दीक्षा ने इंस्टा पर पोस्ट की थी तस्वीरें, हादसे में गंवाई जान

कोरबा: कोरबा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को शोक में डुबो दिया। इस हादसे में कोरबा निवासी दीक्षा राठौर और मोनिका चटर्जी की जान चली गई। कार चालक देवराज लांझेकर, जो स्वयं कोरबा का रहने वाला था, भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है। ये तीनों मनाली में छुट्टियां बिताने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

See also  मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत

हादसा चैतमा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय दीक्षा की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, मोनिका की सांसें चल रही थीं, लेकिन उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। देवराज को मामूली चोटें आईं, और वह होश में था।

See also  सक्ती में हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 मजदूरों की मौत…कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश

दीक्षा का पूरा हुआ सपना

दीक्षा राठौर, जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट थीं, अपनी जिंदगी से बेहद प्यार करती थीं। वह मनाली, कश्मीर घूमने का सपना लेकर गई थीं, जो उनका बेहद खास अनुभव रहा। हालांकि, उन्हें यह नहीं पता था कि घर लौटने से कुछ ही घंटे पहले उनकी जिंदगी खत्म हो जाएगी।

See also  भीषण सड़क हादसा : हाइवा और ट्रक में आमने-सामने हुई टक्कर, तीन लोगों की मौत

Related Articles

Leave a Reply