छत्तीसगढ़

11 KV तार की चपेट में आने से छात्र की मौत, स्कूल की छत पर खेलने के दौरान हुआ हादसा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एक स्कूली छात्र की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई है. यह घटना मरवाही थाना क्षेत्र के नरौर गांव की है. बताया जा रहा है कि रविवार छुट्टी के दिन छात्र स्कूल की छत पर अकेले चढ़कर खेल रहा था. इसी दौरान वह 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ गया. तेज झटका लगते ही मौके पर छात्र की मौत हो गई. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी गई है.

See also  होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकाने, आखिर क्यों लिया गया यह फैसला ? जानिए

जानकारी के मुताबिक, रविवार की छुट्टी के दिन 10 वर्षिय संतोष ओट्टी खेलने के लिए अकेले स्कूल की छत पर पेड़ के सहारे चढ़ गया. संतोष इसी स्कूल के 7वीं कक्षा का छात्र था. खेलते-खेलते छात्र संतोष 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

See also  19 फरवरी से जांजगीर में "प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026", राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी की अनोखी पहलः तीन दिन चलेगी प्रदर्शनी

Related Articles

Leave a Reply