कोरबाछत्तीसगढ़

ऑक्सीजन नहीं मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत

कोरबा। जिले में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके दो जुड़वां बच्चों की मौत को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर फिर से सवाल उठने लगे है। करतला सीएचसी से जिला अस्पताल लाने के दौरान एंबुलेंस में महिला को ऑक्सीजन नहीं दिया गया। पति ने खुद यह बात बताई, जिसके कारण जुड़वा नवजात बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरा परिवार काफी सदमे में है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

कोरबा में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल एक बार फिर से खुल गई है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण महिला और उसके दो जुड़वा नवजात बच्चों की मौत हो गई। मामला करतला थाना चेत्र के जोगीपाली गांव का है। बताया जा रहा है,कि प्रसव पीड़ा उठने मृतका कांति राठिया को करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया,जहां महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद जच्च-बच्चा को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। एंबुलेंस में सब कुछ सही था,तभी एकाएक महिला और उसके दोनों बच्चों की सेहत बिगड़ी और अस्पताल में उपचार मिल पाता उससे पहले की उनकी मौत हो गई। पति ने इस घटना को लेकर स्वास्थ्य महकमे पर सवाल उठाए है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

कोरबा के ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर इस तरह की लचर स्वास्थ्य सुविधाओं की खबरे सामने आते रहती है। व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया जाता है बावजूद इसके लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घट जाती है। इस दिशा में विभाग को जरुरी कदम उठाने की जरुरत है।

Related Articles

Leave a Reply