छत्तीसगढ़

10वीं की छात्रा पर युवक ने किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक 10वीं कक्षा की छात्रा पर सिरफिरे युवक ने जानलेवा हमला कर दिया. छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान युवक ने छात्रा को रोक कर उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.

See also  साढ़े चार करोड़ का गांजा जब्त : झारखंड का आरोपी गिरफ्तार, केलाें के बीच छिपाकर कर रहा था तस्करी

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने छात्रा की शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह मामला एक तरफा प्रेम का है. आरोपी युवक ने छात्रा को प्रेम प्रस्ताव दिया लेकिन छात्रा के मना करने पर आरोपी ने आक्रोशित होकर छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया.

See also  बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या : अफेयर के शक में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद ही बुलाई पुलिस

Related Articles

Leave a Reply