छत्तीसगढ़

उफनती नदी पार करने के दौरान डूबी नाव, ग्रामीणों ने बचाई सवारों की जान

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बड़ा हादसा होते हुए टल गया। यहां पर उफनती नदी पार करने के दौरान पानी में जाते ही अचानक नाव नदी में डूबने लगी। इस दौरान लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। नाव डूबने का वीडियो भी सामने आया है जिसमें पल भर में नाव नदी में समाते हुए दिख रहा है। बता दें कि, गांव में पुलिया अभाव में नाव में नदी पार कर ग्रामीण आवागमन करते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला ओड़गी ब्लॉक के दूरस्थ गांव सौहार गांव का है। नाव को डूबता देख दूसरी नाव में बैठे लोग और आसपास मौजूद लोगों ने नाव सवारों की जान बचाई। फिलहाल सभी नाव सवार लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। गनीमत रही की इस बीच बड़ा हादसा टल गया।

See also  जिस किराना दुकान पर सामान लेने जाती थी पत्नी, उसी के बेटे संग भागी तो पति ने दे दी जान

Related Articles

Leave a Reply