छत्तीसगढ़

बिलासपुर में रेलवे की एक और बड़ी लापरवाही: जिस ट्रैक पर चल रही थी मेमू उसी पर आगे और पीछे से आ गई दो मालगाड़ी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे से लोग अभी उबरे भी नहीं हैं की एक और बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर एक बार फिर एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन आ गई। इस दौरान दो मालगाड़ी यात्री ट्रेन के आगे और पीछे खड़ी हो गई। जिसके बाद से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं कई यात्री घबराकर ट्रेन से बाहर नीचे उतर गए। कोटमी सोनार और जयराम नगर स्टेशन के बीच का है मामला।

बिलासपुर के समीप मंगलवार की शाम को 4 बजकर 10 मिनट पर अप लाइन में कोरबा से बिलासपुर आ रही लोकल ट्रेन कोयला से लदी खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सामने का ब्रेक यान, गार्ड डिब्बा, इंजन सहित महिला और दो अन्य कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए, जिसमें नीचे का हिस्सा कोच के नीचे लटका रहा। इस टक्कर के कारण लोकल ट्रेन का चालक विद्यासागर ब्रेक यान और दूसरे उपकरण में बुरी तरह से दब गया। हादसे में महिला असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि सिंह को गंभीर चोट पहुंची है।

See also  BSP लोहा चोरी कांड में बड़ा एक्शन: 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply