छत्तीसगढ़

गोद लिए बेटे ने अपनी ही मां की करवा दी हत्या, 40 हजार में दी थी सुपारी

सारंगढ़। जिले के सरसीवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरीपानी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जमीन विवाद में एक बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई, और चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या की साजिश खुद मृतका के गोद लिए बेटे ने रची थी।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

मृतका मंझली बाई की हत्या प्लास्टिक बोरी के धागे से बनी रस्सी से गला घोंटकर की गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मंझली बाई के ही गोद लिए बेटे भजन लाल ने अपनी मां को रास्ते से हटाने के लिए 40 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी थी।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

इस जघन्य अपराध में उसकी पत्नी नोनी बाई, सुपारी किलर सावन दास मानिकपुरी और राजा कुर्रे भी शामिल थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सभी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसकी परिणति इस निर्मम हत्या के रूप में हुई।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply