छत्तीसगढ़

गोद लिए बेटे ने अपनी ही मां की करवा दी हत्या, 40 हजार में दी थी सुपारी

सारंगढ़। जिले के सरसीवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरीपानी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जमीन विवाद में एक बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई, और चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या की साजिश खुद मृतका के गोद लिए बेटे ने रची थी।

मृतका मंझली बाई की हत्या प्लास्टिक बोरी के धागे से बनी रस्सी से गला घोंटकर की गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मंझली बाई के ही गोद लिए बेटे भजन लाल ने अपनी मां को रास्ते से हटाने के लिए 40 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी थी।

इस जघन्य अपराध में उसकी पत्नी नोनी बाई, सुपारी किलर सावन दास मानिकपुरी और राजा कुर्रे भी शामिल थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सभी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

See also  जांजगीर-चांपा: अवैध शराब मामले में लापरवाही बरतने पर तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसकी परिणति इस निर्मम हत्या के रूप में हुई।

Related Articles

Leave a Reply