छत्तीसगढ़रायगढ़

किराए के मकान में चुनरी से लटकती मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

रायगढ़। जनपद पंचायत के सामने मकान में युवती की चुनरी से लाश लटकती मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड 15 का है।

See also  दुर्ग में भयानक हादसा: सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मासूम समेत परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले

मिली जानकारी अनुसार 25 वर्षीय अनिया पुजारी पिता स्व. कौशलेस पुजारी जनपद पंचायत के सामने लाला कनौजिया के घर में किराए के मकान में रहती थी। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ लोगों ने मकान के पीछे छेद से अंदर देखा तो चुनरी में अनिया पुजारी की लाश लटक रही थी। यह जानकारी आग की तरह मोहल्ले में फैली और देखते ही देखते मौके पर पड़ोसियों का जमावड़ा लग गया।

See also  जांजगीर-चांपा : आरक्षक की मां की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटकी मिली लाश

परिजनों ने घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। इस मामले में घरघोड़ा थाना एसआई खेमराज पटेल ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply