छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में नकली इंजन ऑयल का बड़ा खुलासा, 3 दुकानदारों से ₹2.50 लाख का माल जब्त

जांजगीर-चांपा। जांजगीर जिला पुलिस ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट इंजन ऑयल बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन ऑटोमोबाइल दुकानों में दबिश देकर करीब ढाई लाख रुपये कीमत का नकली इंजन ऑयल बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 56 नग डुप्लीकेट उत्पाद जब्त किए गए, जिनमें 44 बड़े बकेट और 12 छोटे केन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम और पैकिंग में नकली सामान बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली जांजगीर और चांपा पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। इसके बाद दुर्गा ऑटोमोबाइल चांपा समेत तीन ऑटोमोबाइल दुकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

रेड के दौरान दुकानों से कंपनी के नाम और पैकिंग में डुप्लीकेट तेल एवं संबंधित सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने जब्त सामान की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में तीन आरोपियों सुरेश कुमार अग्रवाल (52), अमन शर्मा (32) और नीरज अग्रवाल (51) के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि नकली इंजन ऑयल की आपूर्ति कहां से होती थी और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply