छत्तीसगढ़

गरियाबंद में डेढ़ साल के मासूम के सामने पति ने की पत्नी की हत्या, रिश्तेदारों ने लगाया अलग रहकर पैसे मांगने का आरोप

गरियाबंद

डेढ़ साल के मासूम के सामने ही उसके पिता ने उसकी मां की हत्या कर दी. दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में था. घटना वाले दिन भी दोनों पेशी के लिए कोर्ट गए थे.

कोर्ट से घुमाने निकले पति ने की पत्नी की हत्या: घटना बुधवार की है. पति और पत्नी विवाद के बाद अलग रहते थे. पति गरियाबंद के डूंगरी गांव में रह रहा था. पत्नी अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ अपने मायके बेंदकूरा गांव में रहती थी. दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा था. बुधवार को आपस में मारपीट के एक मामले को लेकर दोनों पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे. वहां से आपसी सुलह के बाद पति अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घूमने निकला. रास्ते में भैंसातरा के जंगल ले गया और मासूम बच्चे के सामने ही पेचकस नुमा नकीले हथियार से पत्नी पर वार कर हत्या कर दी.

See also  12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप

महिला पर पैसे मांगने का आरोप: घटना के बाद आरोपी के रिश्तेदारों का कहना है कि महिला अपने पति से अलग रहने के बावजूद लगातार दबाव बनाकर पैसों की मांग करती थी. जिससे नाराज होकर पति ने यह कदम उठाया.

महिला की पहचान फुलेश्वरी साहू के रूप में हुई है. पति पत्नी के बीच कोर्ट में केस चल रहा था. पति अपनी पत्नी के साथ सुलह के बाद घुमाने ले गया था. गले में स्क्रू ड्राइवर से गले में वार कर पत्नी की हत्या कर दी. पति को हिरासत में लिया गया है.- कृष्ण कुमार जांगडे, थाना प्रभारी, गरियाबंद

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, चार गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply